भरत अध्यक्ष और महेंद्र महा सचिव

उदयपुर.बार एसोसिएशन के रविवार को हुए चुनावों में भरत जोशी अध्यक्ष और महेंद्र नागदा महासचिव पद पर विजयी हुए।

युवा अधिवक्ता भरत ने सीधे मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता कनक कुमार मेहता को 477 वोट से हराया, जबकि महासचिव के लिए त्रिकोणीय संघर्ष में महेंद्र नागदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माधोसिंह राठौड़ को 365 मतों से हराया।

चुनाव अधिकारी सुरेश द्विवेदी ने बताया कि 1342 मतदाताओं में से 1157 ने मतदान किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्रसिंह सोलंकी, सचिव विपुल जोशी, वित्त सचिव संदीपसिंह राव, पुस्तकालय सचिव संगीता नागदा चुनी गईं।

इस कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर 2012 तक रहेगा। यह पहला मौका है जब अध्यक्ष सहित सभी पदों पर युवाओं ने बाजी मारी।

Previous articleडॉ. सैयदना की झलक पाने उमड़े लाखों अकीदतमंद
Next articleशांति संदेश रैली