भवन निर्माण अनुमति की जानकारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध होगी

उदयपुर, नगर परिषद से भवन अनुमती संबंधी जानकारी अब घर बैठे वेबसाईट पर प्राप्त कर सकेगें। बुधवार को हुई बैठक में भवन अनुमति समिति की अध्यक्षा डा.किरण जैन ने बताया कि अब भवन अनुमति की जानकारी के लिए नगर परिषद के चक्कर काटने नहीं पडेगें। नगर परिषद के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भवन संबंधी जानकारी लोग अब घर बैठे वेबसाईट http://www.udaipurmc.org/  पर प्राप्त कर सकते है। अब तक हुई १६ बेठको में स्वीकृतियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

डा.जैन ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक मे २१५ पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत पेटी में आने वाली शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। बैठक के बाद आधे घंटे तक जनसुनवाई की गयी।

 

Previous articleजलदाय कर्मियों की लापरवाही के चलते आमजन का स्वास्थ्य संकट में
Next articleतरवाडी ने की पत्रकारों को शीघ्र भूखण्ड आवंटन की मांग