भाई ने बहिन को बेचा

 

उदयपुर, नाई थाना पुलिस ने भाई व साथियों के खिलाफ बहन को बेच कर उसे बंधक बनाये रखने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बडी उंदरी निवासी महिला ने अपने भाई खरपीणा निवासी फुला पुत्र मनोहर मीणा व उसके साथी, बंशी पुत्र हकरा शिवा पुत्र केसा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि दीपावली के दो दिन पश्चात ससुराल आया भाई फुला पिता की तबीयत खराब होने के बहाने साथ लेकर रवाना हुआ जहां पू*ला व साथी उसे अलवर ले जाकर डेढ लाख रूपये में रामु गुर्जर को बैच कर फरार हो गये। पांच माह बाद रामा के चंगुल से भाग कर आई विवाहिता ने पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।

Previous article’’देश के ६५ प्रतिशत नागरिकों को वांछित दवाईयां उपलब्ध नहीं ’’
Next articleUdaipur News File – 21.03.2012