भाजपा के चारों बोर्ड ने अब तक राजकीय विद्यालयों में १२ करोड के कार्य करवाए : कटारि

उदयपुर, ३१ अगस्त । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास में नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे दो कमरों के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने कहाकि नगर परिषद उदयपुर में भाजपा के चारो बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों में अब तक कुल १२ करोड रूपये के निर्माण कार्य करवाए है। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों के विकास एवं शिक्षा को बढावा देने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, मांगी लाल जोशी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, सचेतक पारस सिघंवी एवं रजनी डांगी उपस्थित थी। समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय पार्षद डा.श्रीमती किरण जैन ने बताया कि गोवर्धन विलास के इस राजकीय विद्यालय में १२ लाख रूपये की लागत से बनने वाले २ बडे कमरों का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा हो जाएगा।

Previous articleशमशान की बुरी हालत
Next articleहाजियों का प्रशिक्षण कल