भीलू राणा जयंति समारोहपूर्वक मनायी

उदयपुर, आदिवासी भील समाज व अन्य संगठनों द्वारा भीलू राणा जयंति समारोहपूर्वक मनायी गई। हजारों की संख्या में आदिवासी युवकों ने झांकियां सहित शोभायात्रा निकाली जो मोतीमगरी स्थित भीलुराणा प्रतिमा तक पहुंची।

भील समाज के लोग मोहता पार्क से इकठ्ठा होकर ढोल नंगाडो, तीर भालो,ऊंट गाडी आदि में झांकियां सजाकर नाचते गाते रैली के रूप में चेटक सर्कल शिक्षा भवन फतहसागर होते हुए मोती मगरी स्थित भीलू राणा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इस मौक पर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी भी मौजुद थे। सभी ने मिलकर महाराणा प्रताप ओर भीलु राणा के स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सभी महिला पुरूष भण्डारी दर्शक मण्डप पहुंचे जहां आमसभा का आयोजन हुआ। जहां जिला संरक्षक तुलसा राम के निर्देशन में भील संस्कृति के लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये एवं प्रसाद वितरण किया।

अन्य कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भीलू राणा जयंती मनाई गई। रेती स्टेण्ड पर राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस द्वारा भीलुराणा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। महाराण प्रताप सेना के कार्यकर्ता भी मोती मगरी पहुंच स्मारक पर माल्यार्पण किया। भारतीय जनता मजदूर महासंघ द्वारा भी भीलु राणा जयंती मनाई गई।

Previous articleबेटे और बहु ने मिलकर दिया धोखा
Next articleअकादमी द्वारा तीन नवीन पुरस्कार प्रांरभ