मकान से जेवर चोरी

उदयपुर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मकान से जेवर चुरा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर ९ सी ब्लॉक निवासी लक्ष्मी पुत्री मोहनलाल कुमावत ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया कि गत दिनों सभी सोने चांदी के जेवरात सूरक्षित अलमारी में रखे थे। रविवार को आवश्यकता होने पर तलाश में सोने का नेकलेस, चैन, एक जोडी टॉप्स, ४ सोने की चूडिया, टीका, चांदी के पायजेब, चटका गायब मिले। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleमुस्लिम तालिम के प्रति जिम्मेदार हो:हक
Next articleसरकार निष्क्रिय, प्रशासन संवेदनहीन : किरण