मकान से नकदी व जेवरात चुरा ले गए चोर

उदयपुर, शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में स्थित सूने मकान से चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्तर्गत पथिक नगर निवासी मुकेश पुत्र मांगी लाल मेघवाल के सूने मकान से २३ अक्टूबर को ताला तोड चोर ४ सोने की चुडियां, मंगल सूत्र, टाप्स, चांदी, चांदी के सिक्के व ५० हजार रूपये नकदी चुरा ले गए। इसका पता चलने पर मुकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि २३ अक्टूबर को रिश्तेदारी में गया था लोटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था एवं कमरों में सामान बिखरा हुआ था व जेवर गायब थे।

ट्रक व कार चोरी : सुखेर थाना पुलिस ने कालाजी गोराजी निवासी हरीश कुमार पुत्र अमृत लाल जैन की रिपोर्ट पर बदमाश के खिलाप* ट्रक चुरा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया। १५ अक्टूबर को चालक सोनगरिया थाना देलवाडा निवासी नारायण डांगी सुखेर डायमण्ड पेट्रोल पम्प पर ट्रक खडा कर गांव गया। दूसरे दिन ट्रक मौक पर नहीं मिला। इसी तरह हिरणमगरी सेक्टर ९ निवासी जलालुद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन शेख ने २३ अक्टूबर सायं मकान के बाहर खडी मारूति वेन खडी की दूसरे दिन वेन मौके पर नहीं मिलने पर हिरण्मागरी थाना पुलिस में चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया।

Previous articleमेडिकल बुलेटिन ’’स्पन्दन’’ का विमोचन
Next articleबेची गई जमीन को दोबारा बेच दी