मेडिकल बुलेटिन ’’स्पन्दन’’ का विमोचन

उदयपुर, गीतांजली यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक मेडिकल बुलेटिन ’’स्पन्दन’’ के पहले अंक का विमोचन शुक्रवार को गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जे.पी. अग्रवाल तथा कुलपति डॉ. आर.के. नाहर ने किया।

इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि इस बुलेटिन में चिकित्सा से जुडे गंभीर मुद्दे तथा उनका सफल उपचार, नैदानिक, शैक्षिक और अनुसंधान गतिविधियों का सम्पूर्ण ब्यौरा सम्मलित किया है, जो एक लघु चिकित्सा संग्रह जैसा है। इसके साथ ही, यह बुलेटिन सतत चिकित्सा शिक्षा की दिशा में चिकित्सा विशेषज्ञों, संस्थाओं, निजी तथा सरकारी अस्पतालों के साथ सीधी बाताचीत का एक $जरिया साबित होगा। कुलपति डॉ. नाहर ने कहा कि स्पन्दन में प्रकाशित विभिन्न स्वास्थ्य आधारित मुद्दे और सफल मामलों पर अध्ययन सामग्री जानकारीपूर्ण है जो चिकित्सा और संबद्घ विज्ञान पेशेवरों के लिए उपयोगी है।

Previous articleएचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर को सीआईओ लीडर अवार्ड
Next articleमकान से नकदी व जेवरात चुरा ले गए चोर