’मोहन से महात्मा’ कठपुतली का नाटय मंचन

उदयपुर , महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, राजस्थान समग्र सेवा संघ तथा पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में आयोजित मोहन से महात्मा कठपुतली नाट्य का प्रदर्शन आज रविवार को प्रात: १० बजे सेक्टर ५ में उदयपुर महिला एवं बाल विकास समिति के अन्तर्गत संचालित संजीवनी विकलांग छात्रावास एवं राजस्थान महिला विद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम के जिला समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने उपस्थित बालक-बालिकाओं को सबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी के रचनात्मक कार्यक्रम को सत्य और अहिंसा के साधनों द्वारा पूर्ण करना स्वराज की रचना कहा जा सकता है। शर्मा ने गांधीजी के शब्दों में कहे गये रचनात्मक कार्यक्रम कौमी एकता, अस्पृश्यता निवारण, मद्य निषेध, खादी, गांवों की सफाई, बुनियादी तालीम, प्रौढ शिक्षा, राष्ट्रभाषा आर्थिक समानता, किसान मजदूर के बारे में विचार रखे। इसके पश्चात् राजस्थान महिला विद्यालय के सभागार में उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश चौधरी, लालसिंह झाला, पंकज कुमार शर्मा द्वारा मोहन से महात्मा के कठपुतली कलाकारों श्रीमती बिन्दु सिंह, पवन कुमार, राजेन्द्र, राहुल, प्रेम कुमार को शॉल एवं गांधी टोपी पहनाकर समान किया गया।

Previous articleगजपाल संभाग प्रभारी
Next articleउम्मीदों का सागर फतह करने की तय्यारी