युवक की ह्त्या

उदयपुर, आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सांय माछला मगरा विशाल मेगामार्ट के समीप दीवान शाह कॉलोनी निवासी विशाल एवं मुकेश हरिजन ने लठ्ठ सरिये से हमला कर स्वराज नगर पटेल सर्कल निवासी जावेद (२०) पुत्र इनाम खां को घायल कर दिया। जहां से उसे उपचार के लिए राजकीय एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में पता चला कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच कहसुनी हुई थी। सांय दुबारा आमने सामने होने पर मारपीट हो गई।

Previous articleयूवक पर फायर कर बदमाश फरार
Next articleगलत बयान देने वाले अधिकारियों के विरूद्घ होगी कार्रवाई