रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गयी डेयरी अध्यक्षा

बूथ आवंटन कराने के एवज में ली रिश्वत

उदयपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों टीम ने उदयपुर सरस डेयरी चैयरमेन को बेरोजगार को बूथ आवंटन कराने के एवज में १० हजार रूपये रिश्वत सहित गिरप*तार किया।

ब्यूरो के अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि २५ जून को लखारा चौक निवासी संदीप कुमार लक्षकार पुत्र उकारलाल ने उदयपुर सरस डेयरी चेयरमेन भाजपा देहात जिला महामंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पानेरियों की माद$डी मयुर काम्प्लेक्स निवासी गीता पटेल पत्नी भीमराज पटेल के खिलाप* सरस बूथ आवंटन कराने के एवज में १० हजार रूपये रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। जिसका सत्यापन कराने के बाद योजनानुसार संदीप रिश्वत राशि लेकर डेयरी चैयरमेन के घर पहुंचा जहां चैयरमेन ने उत्त* राशि कुर्सी पर रखवा कर उसे रवाना कर दिया। बाहर निकलते ही वहां मौजूद ब्यूरो सी आई कन्हैयालाल, कांस्टेबल जितेन्द्र सनाढ्य, हिम्मतसिंह, अख्तर खां, मुनीर खां, हेमन्त कुमार, रामअवतार, विक्रमसिंह, मोहन, भगवतसिंह, कैलाशचन्द्र, दिनेश कुमार, बाबूलाल टीम ने मौके पर पहुंच कर रिश्वत राशि जब्त्कर चैयरमेन को गिरप*तार कर प्रकरण दर्ज किया।

संदीप ने २९ मई १२ को ५ हजार रूपये जमा करवाकर सरस दूध की एजेंसी के लिए आवेदन किया था। इस पर कर्मचारी ने उसे एजेंसी के स्थान पर बूथ लेने की सलाह देते हुए इस सम्बन्ध में चैयरमेन से मिलने को कहा। २५ जून को चैयरमेन गीता पटेल से मिलने पर १० हजार रूपये बूथ की शेष राशि जमा कराने व आवंटन के लिए १० हजार रूपये रिश्वत की मांग की। इस पर संदीप ने उसी दिन शेष राशि जमाकरा ब्यूरो को इसकी शिकायत की ।

Previous articleलूट लिए दो लाख
Next articleगेस्ट हाउस मालिक व नौकर हत्या