सुदर्शन के निधन पर शोक

उदयपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के.सी. सुदर्शन का आज प्रात: हृदयाघात से रायपुर प्रवास के दौरान दु:खद निधन हो गया। वे ८१ वर्ष के थे।

विभाग संघचालक गोविन्द सिंह टांक ने बताया कि १६ सितम्बर सायंकाल ६ बजे संघ कार्यालय शिवाजी नगर पर श्रद्घांजली सभा का आयोजन किया जायेगा। सभा में संघ एवं विविध संगठनो के कार्यकर्ता व समाजजन अपने श्रृद्घा सुमन अर्पित करेगे।

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरसंघ चालक कु.सी. सुदर्शन जी के निधन पर गहरा दुखथ व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र की अपुरणीय क्षति बताया है कि किरँण ने अमेरिका से दुरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुदर्शन जी राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रसार करने वाले कुशल कर्म योद्घा थे उनके निधन से धर्म संस्कृति व समाज को गहरी क्षति पहूंची है, आपका राष्ट्र के प्रति अवदान अतुलनीय रहा है।

Previous articleशिक्षक श्री से सम्मानित
Next articleभीण्डर को तहसील बनाने की मांग को लेकर नायब तहसील पर दिया धरना