सूने मकान का ताला तोड नकदी व जेवर चुरा ले गए चोर

draft_lens13475531module120148821photo_1284702722bandwidth-theftउदयपुर, शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में स्थित सूने मकान का ताला तोड कर चोर नकदी व जेवर चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झामेश्वर पार्क सेक्टर 4 निवासी हेमलता पत्नी भैरूसिंह राजपूत के सूने मकान का रविवार रात में चोर ताला तोड कर सोने की चूडियां, कान की झुमकिया, गले का हार, चांदी के पायजेब व 20 हजार रूपये नकदी चुरा ले गये। गत दो दिन से हेमलता पुत्री के प्रसव पीडा होने पर चिकित्सालय गई थी।घर लोटने पर मकान का ताला टूटा हुआ एवं कमरों में सामान बिखरा पडा था तथा नकदी व जेवर गायब थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर मोका निरीक्षण कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous article32वां महाराणा मेवाड अलंकरण सम्मान समारोह मार्च को
Next articleहत्या का सुराग नहीं लगा सिर की तलाश जारी