हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया थाने का घेराव

उदयपुर, युवक की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर परिजनों ने धानमण्डी थाने का घेराव किया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सायं बडा भोईवाडा निवसी अपचारी ने रंजिशवश चाकू से हमला कर पडौसी विशाल (२५) पुत्र भरत को घायल कर दिया जिसकी एम बी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। रविवार सायं समाज के नोहरे में हुए उठमने की बेठक के बाद हुई चर्चा में आरोपी के नहीं पकडे जाने पर सभी परिजनों ने धानमण्डी थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसकी सूचना पुलिस उपअधीक्षक पश्चिम दयानंद सारण मौके पर पहुंचे। यहां परिजनेां के बीच हुई वार्ता में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर माहौल शांत हुआ। विशाल की हत्या के बाद से आरोपी व परिजन घर छोड कर फरार है। घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश में झाडोल, वाघपुरा, मठ मादडी सहित विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।

Previous articleक्रिकेटर अशोक मेनारिया पर लगाए आरोप बेबुनियाद : लक्ष्यराज सिंह
Next articleमुस्लिम तालिम के प्रति जिम्मेदार हो:हक