१७ लाख की धोखाधडी

उदयपुर। हाथीपोल थाना पुलिस ने स्मार्ट इन्फोटेक कम्पनी डायरेक्टर के खिलाफ १७ लाख रूपये की धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊंझा मेहसाणा हॉल दुर्गानर्सरी रोड विनायक काम्प्लेक्स निवासी भवीन कुमार पुत्र अमृतलाल पटेल ने परिवाद जरिये देहली गेट एयर पेलेस स्थिति स्मार्ट इन्फोटेक कम्पनी डायरेक्टर सुनिल अरोडा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि आरोपी से सम्पर्क होने पर उसने बडी बडी कम्पनियों में काम दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर ८जून को उसके साथ इकरार कर २ लाख ५० हजार,३ अक्टॅबर ११ को ६ लाख तथा ४ नवम्बर तक १७ लाख रूपये जम करवाये। इस दौरान आरोपी काम दिलवाने का आश्वासन देता रहा। ज्यादा समय बित जाने पर भी आरोपी ने न तो काम दिलवाया न जमा रकम वापस लोटाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleरिश्वत लेते मेडिकल कॉलेज कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार
Next articleअब नहीं डूंबेंगे किसानों के घर व खेत