एक ने गले में फंसी लगायी तो एक कुए में कूद गयी

उदयपुर जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में पति से झगडा होने पर एक महिला ने घर के बाहर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भागुडी (५२) नानजी मीणा निवासी मोहम्मद फलासिया का अपने ही पति के साथ झगडा हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गई और घर के सामने ही स्थित पेड पर फंदा उसने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर थाने से पहुंची पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विवाहिता कुए में कूदी

जिलेके ओगणा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर आए मृतका के पीहर पक्ष ने अभी तक मृतका के शव को कुएं से बाहर नहीं निकालने दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।

Previous articleगीतांजलि के छात्र की मौत
Next articleमुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक आश्रितों को