’कांग्रेस हटाओं-देश बचाओ’ अभियान की एलबम फेसबुक पर रिलीज

उदयपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला द्वारा कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान जो कि राष्ट्रव्यापी अभियान था। उसकी एलबम फेसबुक में कटारिया द्वारा रिलीज की गई।

भाजयुमो नेता हेमन्त दया ने बताया कि युवाओं की क्रांतिकारी सोच विषयक एलबम का उद्घाटन लेपटॉप में पोस्ट बटन को दबाकर पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने किया। श्री कटारिया ने फेसबुक में अपने कमेन्टस मे कहा कि युवा ईमानदारी से देश व समाज की सेवा करें। उन्होंने इस योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, सभापति रजनी डांगी, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, दिनेश गुप्ता, दीपक बोल्या आदि थे।

Previous articleसर्जन को एमबीए में गोल्ड मेडल
Next articleआखिर बरस ही गई घनघौर घटाएं