“कांग्रेस हटाओ देष बचाओ ” युवा मोर्चा का अभियान

उदयपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर जिला उदयपुर के बडगांव मण्डल के तत्वावधान मे साईफन चौराहा पर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान के अन्तर्गत करीब 1200 आमजन ने कांग्रेस सरकार हटाने के लिए हस्ताक्षर किये एवं कांग्रेस हटाने का संकल्प लिया।

युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री मानसिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। श्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार की राज में सर्वाधिक त्रस्त युवा है। एक फूटी नौकरी भी सरकार ने नही निकाली है। बी.एड. कर चुके कई युवा व युवतियों को 3000 हजार मासिक में प्राईवेट विद्यालयो मे काम करना पड रहा है।

मुख्य अतिथि मोतीलाल डांगी थे। अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, भाजपा नेता भगवान खारोल, मण्डल प्रभारी शंकर डांगी, युवा मोर्चा के पूर्व संभाग प्रभारी दीपक शर्मा थे।

क्या किया प्रदर्शन में

1- युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने खडे होकर संकल्प लिया कि वे कांग्रेस सरकार को केन्द्र व राजस्थान से पूर्णतया समाप्त करके ही दम लेगे एवं भारतीय जनता पार्टी का परचम केन्द्र व राज्य मे फहरायेगे।

2- 15 फीट टेबल पर कार्यकर्ताओ ने कपडे के बैनर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में कांग्रेस सरकार को हटाने का आग्रह किया। आम राहगीर ने तो हस्ताक्षर किये ही परन्तु मजदूरी करने वाले कई युवाओ ने भी पीडा हस्ताक्षर के माध्यम से व्यक्त की।

3- हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत महिलायें एवं कॉलेज जाने वाली बालिकाये भी पीछे नही रही।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा के पूर्व संभाग प्रभारी दीपक शर्मा मण्डल महामत्रंी गिरीश शर्मा, मानसिंह, सूरजभान, दिलीप पटेल, मुकेश जोशी, खेलसिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Previous articleपंकज शर्मा संभागीय प्रवक्ता नियुक्त
Next article6 मेडिकल छात्र जेल में