क्रिकेट व तैराकी प्रतियोगिताएं

उदयपुर, ५६वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रीडा क्रिकेट एवं तैराकी की आज सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में सेंटपॉल की टीम विजेता एवं सेंन्ट्रल एकेडमी की टीम उप विजेता रही। नॉबल पब्लिक मिडिल स्कूल बेदला में सम्पन्न तैराकी प्रतियोगिता छात्र वर्ग में व्यक्तिगत चेम्पियनशीप रक्षित पालीवाल एमएमपीएस उदयपुर, श्लोक शर्मा सेंट एन्थेनीज सेक्टर-४ तथा मनु सिंघल सेंट मेरिज तीतरडी ने प्राप्त की।

तैराकी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में व्यक्तिगत चेम्पियनशीप योशित व्यास सेंट मेरिज तीतरडी, सृष्टी पिम्पलकर सेंट एन्थानीज सेक्टर-४ ने प्राप्त की। समापन समारोह में बेदला सरपंच श्रीमती गोपाल कुंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा बडगॉव ने की । विशिष्ठ अतिथि के रूप में विजय सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Previous article’’रूबरू’’ में नर्सिंग विद्यार्थियों का जलवा
Next articleराजस्थान विद्यापीठ कुल की व्यवस्थापिका भंग