ग्वालियर एक्सप्रेस खजुराहों तक चलेगी

उदयपुर, । उदयपुर ग्वालियर चलने वाली रेल का संचालन खजुराहो तक किया गया। क्षेत्रिय रेलवे अधिकारी हरपू*ल ङ्क्षसह ने बताया कि उदयपुर से चलने वाली १२९६६ ग्वालियर एक्सप्रेस का संचालन १४ मार्च से खजुराहो तक बढाया गया है। बुधवार रात १०.२० पर सिटी स्टेशन से रवाना होकर दूसरे दिन सायं ७.२० पर खजुराहो पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के बाद सवेरे ८.५५ पर रवाना होकर अगले दिन सायं ६.१० पर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान जाने वाली ग्वालियर एक्सप्रेस क्रमांक १२९६६,आने वाली १२९६५ के परिवर्तन कर खजुराहो तक जाने वाली रेल क्रमांक १९६६६ एवं आने वाली रेल क्रमांक १९६६५ कर दिया गया है।

Previous articleभारत में कुछ घंटो के लिए फेसबुक और 11 अन्य वेबसाइट ब्लॉक की गई?
Next articleडेढ सौ पुलिसकर्मियों ने घेरा रणकपुर का जंगल

1 COMMENT

Comments are closed.