छोटे भाई की जान पर भारी पड़ गए 10 हजार रूपये!

जयपुर.निवारू रोड स्थित वैद्यजी का चौराहा के पास गणेश वाटिका में रविवार देर रात एक महिला ने महज 10 हजार रुपयों के विवाद में पति के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। फिर लाश को घसीटते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सरकारी स्कूल के बाहर मैदान में पटककर आरोपी दंपती दोनों बच्चों के साथ फरार हो गए। सोमवार शाम करधनी पुलिस ने आरोपी जीजा व बहन को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी (पश्चिम) शरत कविराज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शांति (30) व उसका पति लल्लन सिंह (50) लक्ष्मीनगर के प्लॉट नं. 32 में रहते हैं, जबकि करणसिंह (23) टोड़ी, हरमाड़ा का रहने वाला था। वह रविवार को बड़ी बहन शांति के यहां गया था। देर रात करण से रुपयों की बात पर उनसे कहासुनी हो गई। नशे में होने से शांति व लल्लन ने लकड़ी के फंटों व पत्थर से करण की सिर फोड़कर हत्या कर दी।

Previous article24 घंटे बंद रहेगा विकीपीडिया
Next articleवीर शिवाजी ने प्रतिष्ठित ‘‘जीजाओ पुरस्कार‘‘ जीता