जल वितरण प्रभावित रहेगा

उदयपुर, उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत अवरोध के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता (नगर उपखण्ड तृतीय)संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार सुबह १० से शाम चार बजे तक विद्युत कटौती के कारण किशनपोल, रजा कॉलोनी, सर्वऋुतु विलास, मोगरावाडी, शिवाजी नगर, आदि क्षेत्रों में जल वितरण देरी एवं कम दाब से होगा।

सहायक अभियंता (नगर उपखण्ड द्वितीय) एन.एस.राठौड ने बताया कि बुधवार को भटियानी चोहट्टा क्षेत्र में कम दाब एवं देरी से जलापूर्ति होगी वहीं गोसिया कॉलानी में जलापूर्ति बुधवार सुबह को होगी, यहां ३० को जल वितरण नहीं हुआ था।

Previous articleराजस्थान लेखिका सम्मेलन ३ से उदयपुर में
Next articleगृह विज्ञान की छात्राओं ने जानी सूचना केन्द्र की गतिविधियां

1 COMMENT

Comments are closed.