जेसीबी का टायर फटने से युवक की मृत्यु

पंचर निकालने के दौरान हुई घटना

उदयपुर, जेसीबी का टायर फटने से एक युवक की मृत्यु हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थानान्तर्गत मादडी सेलोनी काटे के समीप रविवार दोपहर में जेसीबी का टायर फटने से बिछीवाडा कालीघाटी डबोक निवासी हरि ङ्क्षसह (३०) पुत्र रूप ङ्क्षसह की मौके पर मृत्यु हो गई तथा जयेश गुजराती गंभीर घायल होगया। सूचना पर पुलिस ने घायल को गीताजंलि चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द किया। आटो चालक हरिङ्क्षसह जेसीबी का टायर का पंचर ठीक करवाने आया पंचर ठीक करने के बाद हवा भरते समय टायर प*टने से हरि ङ्क्षसह २०प*ीट दूरी पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleयुवती का अपहरण कर मांगी फिरोती
Next articleचार भू व्यवसायियों के विरूद्घ धोखाधडी का मामला दर्ज