तेज गर्मी के चलते स्कूलों में 8 जुलाई तक छुट्टी

उदयपुर , राज्य में तेज गर्मी के चलते राज्य सरकार के आदेश पर जिला कलेक्टर हेमंत गेरा ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ८ जुलाई तक छुट्टी की घोषणा की है ।

शिक्षक सहित अन्य कर्मियों को आना होगा ड्यूटी पर, प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में होंगे बदलाव।

राज्य में भीषण गर्मी के कारण जयपुर जिले में अब स्कूल 9 जुलाई से खुलेंगे। जिला प्रशासन ने तेज गर्मी व लू के मद्देनजर स्कूल प्रशासन को ये निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कलेक्टर को अपने जिलों की स्थिति देखते हुए स्कूलों में छुट्टियों के लिए अधिकृत कर दिया है। छुट्टियों के दौरान शिक्षक सहित अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर आना अनिवार्य होगा।

Previous articleगुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव
Next articleहाईवे की होटल पर नाबालिग के साथ बलात्कार