दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

उदयपुर, शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आगे-पीछे भि$डन्त में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उस्मान पुत्र जुम्मा निवासी उत्तरप्रदेश ट्रोले की चेसिस लेकर अपने साथियों के साथ उतराखण्ड से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में टोल नाके के समीप पीछे इसके पीछे चल रहे ट्रक ने इस चेसिस को टक्कर मार दी। जिससे चालक चेसिस सहित खाई में जा गिरा। जिससे उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ चल रहे अन्य चालकों ने इसे तत्काल एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Previous articleएश्वर्या में दो दिवसीय सेमीनार
Next articleअस्सी लोगों के खिलाफ सडक मार्ग जाम करने का मामला दर्ज