दो घंटे तक सडक पर पडी रही अर्थियां

भाजपा का मंहगाई के विरोध में अनूठा प्रदर्शन

उदयपुर, कलेक्ट्री के सामने दो घंटे तक अर्थियां बीच सडक पर पडी रही कोई उठाने नहीं आया जो अर्थियां लेकर आये थे वे ये कहकर कलेक्ट्री के सामने रख कर चले गये की इस मंहगाई के दौर में इनका दाह संस्कार का खर्च हम उठाने में असमर्थ है।

देश भर में भाजपा द्वारा पेट्रोल कीमतों में वृद्घि मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार में विरोध प्रदर्शन हो रहा है इसी के अंतर्गत भाजपा सुंदर ङ्क्षसह भण्डारी मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह और सोनिया गांधी की शव यात्रा निकाली देहलीगेट पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्री पहुचे वहां अर्थियों के साथ प्रदर्शन करते हुए अर्थियां बीच सडक में छोड कर चले गये कलेक्ट्री में तैनात पुलिस प्रशासन दो घंटे तक परेशान रहा रास्ते में आगे जाने वाली जनता सच की अर्थियां समझ कर हाथ जोड कर जाने लगे। प्रशासन द्वारा नगर परिषद में सूचना दी गयी कि यह अर्थियां उठा ली जाय लेकिन वहां से भी काप*ी देर तक कोई नहीं आया आखिरकार प्रशासन द्वारा ही दो मजदुर बुलाकर उन्हे उठवाई गई। इधर मण्डल संयोजक नाना लाल बया ने बताया कि भाजपा द्वारा २२ जून को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

Previous articleफतहसागर पर साइक्लिंग व्यवस्था आरंभ
Next articleलेकसिटी में डिजाइनर और स्टूडेंट डिजाइनर का फैशन शो