धनतेरस पर हुई खुब खरीददारी

उदयपुर, रविवार को धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य में जहां बाजारों में खरीददारों की रौनक रही वहीं घरों में महिलाओं ने सुबह साफ सफाई के साथ कुबेर एवं लक्ष्मी का पूजनकिया और शहर में लक्ष्मी मंदिरों में सुबह से दर्शन पूजा के लिए कतारे लगी रही।

धनतेरस पर बाजारों की रौनक देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त के चलते करोडों रूपये का कारोबार होगा। बाजारों में खरीददारों की भीड रही हर बाजार में जाम की स्थिति रही। ज्वैलरी, इलेक्टा्रनिक्स, गारमेन्ट, बर्तन,मिठाई आदि की दुकानों पर खरीददारों की खासी भीड रही। व्यापारियों का अनुमान है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में २० से ३० प्रतिशत अधिक कारोबार होगा। विशेषज्ञों के अनुसार १५०करोड रूपये से अधिक कारोबार होने की उम्मीद

महालक्ष्मी के दर मेला आज से : भटियानी चौहट्टा स्थित उदयपुर के एक मात्र महालक्ष्मी मंदिर में धन तेरस से ४ दिन का मेला लगा है। सुपरपावर लक्ष्मी मंदिर में लगने वाला यह मेला पारम्परिक है ओर कई पीढियों से उदयपुर वासी मनाते आ रहे है। इस अवसर पर दर्शन के लिए मंदिर में सुबह से शाम तक कतारे लगी रहती है। मंदिर व्यवस्था समिति के विजय श्रीमाली ने बताया कि मंदिर पर लगने वाले मेले के तहत रविवार धनतेरस को पूजाव विशेष आरती सुबह पांच बजे की गयी । श्रद्घालुओ को प्रसाद वितरण किया गया एवं दिन भर भजन कीर्तिन चलते है। सौमवार को रूप चौदस के मोके पर देवी की प्रतिमा पर विशेष शृंगार किया जाएगा।

ट्राफिक व्यवस्था बदली : पांच दिन तक चलने वाले दिपोत्सव के मद्देनजर शहर में कई जगह ट्राफिक व्यवस्था मे बदलाव किया है। रविवार से मंगलवार तक शाम ४ बजे से रात १२ बजे तक शहर के हाथीपोल से घंटाघर होते हुए जगदीश चौक तक,रंग निवास से जगदीश चौक तक,घंटाघर से मुखर्जीचौक तक, मार्शल चौराहा व अस्थल चौराहे से पुराना कंट्रोल रूम तक,अमृत नमकीन से पुराना कंट्रोल रूम होते हुए बापू बाजार व देहलीगेट तक तथा देहलीगेट से अश्वनी बाजार हाथीपोल एवं चांदपोल तक किसी भी तरह के दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन नहीं चल पायेगें।

Previous articleट्रेन की चपेट में आने से अधेड की मौत
Next articleधमकी देकर पैसा ऐंठती है पत्नी!