धानमण्डी क्षेत्र में चोरो ने मचाई धमाल

तीन दूकानों के शटर तोड नकदी ले उडे

उदयपुर, । शहर के धानमण्डी क्षेत्र में स्थित तीन किराणा दुकानों के शटर ऊंचे कर चोर नकदी चुरा ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात आये चोर सनाढय जनरल स्टोर का शटर उंचा कर २ लाख ६० हजार की चोरी करने के बाद पडौसी हेमन्त कुमार शंकर लाल जनरल स्टोर से ६० हजार तथा शाह वेलचंद कन्हैयालाल जैनकी दुकान से ५ हजार नकदी चुरा ले गए। रविवार सवेरे सनाढय जनरल स्टोर मालिक बडी माहेश्वरी की सेहरी हरीशचन्द्र पुत्र रामचन्द्र सनाढय को पडौसियों ने वारदात की सूचना दी। इस पर पुलिस ने हरिश एवं दो अन्य दुकानदार प्रतापनगर निवासी हेमन्त कुमार पुत्र गोविन्द राम ङ्क्षसंधी,ऋषभ भवन बापू बाजार निवासी अभिषेक पुत्र महावीर प्रसाद जैन की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि सभी दुकानदार हमेशा की तरह रात में निर्धारित समय पर दुकान बंद कर गये थे। सवेरे मकान के निचे स्थित दुकान का शटर ऊंचा देख पडौसियों ने आवाज लगाकर वारदात की जानकारी दी।

 

Previous articleशिक्षकों की हस्तशिल्प रचनाओं का प्रदर्शन
Next articleकॉल सेन्टर खोलने के नाम की धोखाधडी