धोखाधडी कर प्रकरण दर्ज

उदयपुर, भुपाल पुरा थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कार बेचने के नाम पर नकदी हडप धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीराम कोलोनी प्रताप नगर निवासी अभिषेक पुत्र मुकेश पालिवाल ने सेक्टर ३ बीएसएनएल रोड निवासी प्रकाश पुत्र सोहन लाल सियाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि एक वर्ष पहले आरोपी के साथ हिस्सेदारी में रिलायंस कम्पनी के प्रोडक्ट सेलिंग के लिए महावीर एसोसिएट के नाम से व्यवसाय शुरू किया। इस दौरान आरोपी के साथ चार लाख रूपये का चैक लेकर आरोपी को कार विक्रय की। कुछ समय बाद आरोपी ने प्रार्थी ने चेक लोटा कर नकदी लेने को कहा। इस पर आरोपी ने चैक बाद में देने की बात कहते हुए नकदी ले ली। दो दिन बाद आरोपी ने प्रार्थी के चैक को बैंक में अनादरित करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने प्ररकण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleरिश्वत लेते न.पा. उपाध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी गिरफ्तार
Next articleकर्ण सिंह पहलवान दंगल का पोस्टर विमोचन