पच्चीस लाख की अवैध शराब जप्त

ट्रक चालक सहित दो गिरफतार

उदयपुर, २१ दिसम्बर । हिरणमगरी थाना पुलिस ने गुजरात ले जायी जा रही अवैध शराब के १०७५ कर्टन से भरे ट्रक को जप्त कर चालक सहित दो जनों को गिरफतार किया। बरामद शराब की बाजार कीमत २५ लाख रूपये बताई जा रही है।हिरणमगरी थानाधिकारी दिनेश रोहडिया मय टीम ने बुधवार सवेरे नाकाबंदी के दौरान हाइवे गीताजंलि हॉस्पीटल के सामने हरियाणा रजिस्ट्रेशन ट्रक को रोक पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राजोरी जम्मू कश्मीर निवासी सूरजप्रकाश पुत्र जगदीश चन्द्र जाट एवं खलासी ने राजोनी निवासी चरणजीत सिंह पुत्र जोगेन्द्रसिंह नाम बताया। तलाशी करने पर ट्रक में राज्य में प्रतिबंधित हरियाणा निर्मित शराब के १०७५ कर्टन पाये गये। पुलिस ने शराब सहित ट्रक जप्त कर चालक व खलासी को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया। बरामद शराब की बाजार कीमत २५ लाख रूपये बताई जा रही है। पूछताछ में ट्रक के गुजरात सीमा में प्रवेश करने पर तस्कर द्वारा सम्पर्क करने की बात सामने आई है।

Previous articleहज यात्रियों को आवेदन के साथ पासपोर्ट जरूरी
Next articleयुवक की हत्या कर किया शव जलया