पार्षदों में हुई हाथापाई

उदयपुर दशहरा , दीपावली मेला आयोजन की हाई पावर कमेटी की बैठक के बाद किसी बात को लेकर निर्माण समिति अध्यक्ष और वार्ड 9 के पार्षद गंगा राम तेली के बिच विवाद होगया बात ज्यादा बड़ने पर हाथापाई की नोबत तक आगई , लेकिन मोजूद अन्य पार्षदों ने बिच बचाव कर मामले को शांत किया , सूत्रों के अनुसार, नियमानुसार हर वार्ड में परिषद् निर्माण समिति कमेटी क्रमवार दोरा करने निकलती हे मंगलवार को वार्ड 9 में टीम नहीं पहुचने पर कनिष्ठ अभियंता गिरीश जोशी से पूछने पर उन्होंने निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह सक्तावत से संपर्क करने को कहा , सक्तावत से बात करने पर , सक्तावत ने कहा की पहले वाले वार्ड में समय ज्यादा होजाने पर अगले दिन दोरा होगा इसी बात को लेकर दोनों में आपस में झड़प होगई

Previous articleपहली बार रोटरी मेला तीन दिन तक
Next articleदीपावली-दशहरा झ-मेला 2011