प्रतिष्ठित उद्योगपति पति पर चोरी का आरोप

उदयपुर, भुपालपुरा थाना पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिटी पेलेस के सुरक्षाअधिकारी सुल्तान सिंह पुत्र राम सिंह ने शहर के उद्योगपति राजकुमार पुत्र अमृतलाल टाया सहित ६ जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि सुभाष नगर के सामने स्थित चम्पाबाग में राजमाता गुलाब कुवर चेरीटेबल ट्रस्ट की और से ऐतिहासिक फाटक, गुमटी, एवं पिल्लर लगाये गये थे। जिन्हें २१ सितंबर को जेसीबी मशीन मजदूर के साथ गये आरोपी ने ध्वस्त कर दिया फाटक चुरा ले गये। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मोके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी विजयकुमार, शंतिलाल को भगा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

Previous articleमामूली कहासुनी में कर दिया फायर
Next articleसांवलियाजी का तीन दिवसीय मेला २५ से