प्रहरियों ने लगायी दौड़

उदयपुर। उदयपुर संभाग में प्रहरियों की भर्ती के लिए आज सुबह 6 बजे शुरू हुई 10 किमी दौड़ के दौरान कई प्रतिभागी हांफते नजर आए। ये वे प्रतिभागी हैं जो सितंबर में लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं। चार दिन चलने वाले फिजिकल परीक्षण में पहले दिन 600 प्रतिभागियों को बुलाया गया है। उदयुपर में प्रहरियों के 150 पदों के लिए सितंबर में हुई परीक्षा में करीब 23 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। इनमें से पास हुए तीन हजार प्रतिभागियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। सुबह देबारी-अंबेरी लिंक हाइवे पर एक घंटे में 10 किमी दौड़ का परीक्षण शुरू हुआ। तीसरे नंबर का प्रतिभागी मात्र दस कदम की दूरी पर ही गश खाकर गिर पड़ा तो एक अन्य प्रतिभागी घुटनों में तेज दर्द उठने के बाद करीब तीन-चार किलोमीटर आगे जाने के बाद जवाब दे गया।

 

Previous articleदम तोड़ने लगी हे निशुल्क दावा योजना
Next articleमुस्तेद पुलिस की फैलती सुस्त तोंद