फिर शर्मशार किया

उदयपुर, शहर की ऐतिहासिक झील फतहसागर जो लबालब होकर छलकने की ओर अग्रसर हो रही है उसमें मंगलवार को फिर से एक भ्रूण मिला। यह शिशु भ्रूण झील में तीसरी छतरी के किनारे तैर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह फतहसागर झील पर भ्रमण के लिए गए शहरवासियों ने तीसरी छतरी के किनारे पर एक भ्रूण को तैरता हुआ देखा। यह देखकर शहरवासियों ने इस भ्रूण को बाहर निकाला और भ्रूण को थैली में लपेट कर पुलिस को सूचना दी। जिससे मौके पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। यह भ्रूण ८ माह का शिशु भ्रूण है जो कि २४ घंटे पुराना है। पुलिस के अनुसार यह भ्रूण मदार लिंक नहर से भी बहकर आ सकता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Previous articleस्कूली वैन में आग
Next articleबिजली का कहर