फ्रेशनर क्रीम लगाते लगाते चुना लगा दिया

उदयपुर, चेहरे पर फ्रेशन क्रीम लगाते समय गले से निकाली सोने की चेन बदमाश लेकर फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभात नगर सेक्टर ५ निवासी बेनी सुभाष पुत्र एच सुभाष जोहवा ने युसुफ जरीवाला नामक व्यक्ति के खिलाफ सोने की चेन चुरा ले जाने का प्रकरण अम्बामाता थाना पुलिस में दर्ज करवाया। कि १सितम्बर को महिला मित्र सोमिया उर्फ टीना के साथ गुलाबबाग गुमने गया। जहां मिले आरोपी के साथ ३ सितंबर तक शहर में भ्रमण किया। ३ सितम्बर को आरोपी ने टेलिफ़ोन कर दुधतलाई बुलाया। जहां हेयर कट करवाने जाने के लिए दो सीट बुक करवा सुखाडिया सर्कल स्थित दुकान पर पहुचे । जहां चेहरे पर फ्रेशन क्रीम लगाते समय गले से दो तोला सोने की चेन निकाल आरोपी को जेब में रखने को कहा आरोपी स्वयं की जेब में चेन डाल कर प्रतिक्षा में खडा होने की बात कहते हुए बाहर निकला। कुछ समय बाद दुकान से बाहर निकले तो आरोपी मोके से फरार था।

 

Previous articleयूआईटी व नगर परिषद के ठेकेदार हडताल पर
Next articleएश्वर्या में गुंजा सूफीयाना कलाम