बिना वीजा के पाक सीमा में घुसा भारतीय बंदर

इस्लामाबाद। एक भारतीय बंदर बिना वीजा के पाकिस्तान की सीमा में क्या पहुंच गया, उसके लिए तो आफत हो गई। बिना वीजा पाकिस्तान सीमा में घुसने पर इस भारतीय बंदर को बंधक बना लिया गया। इस बंदर को वहां के अधिकारियों ने पकडकर बहावलपुर चिडियाघर को सौंप दिया। भारतीय बंदर के सीमा में घुसने से अधिकारी जासूसी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इस पर पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन ने पाक सरकार का जमकर मजाक बनाया। अखबार ने अपने पाठकों से राय ली कि पाकिस्तान में सीमा पार से एक बंदर के बिना वीजा घुस जाने से सरकार के खिलाफ भारत, अमेरिका या इजराइल की साजिश कैसे हो सकती है। पकडा गया बंदर एक मामूली बंदर है। इसा बात की पुष्टि बहावलपुर चिडियाघर के प्रबंधक ने भी की है। एक भारतीय संगठन ने इस बंदर को वापस लौटाए जाने की मांग की है। जबकि पाकिस्तान के कुछ अधिकारी इस बंदर को छोडने या लौटाने पर राजी नहीं हैं।

Previous articleदुनिया की ख़बरें फोटो की ज़ुबानी
Next articleपुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या