भारत-पाक मैच पर लगेगा करोडों का सट्टा

रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़ 

उदयपुर,। बांग्लादेश में एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय मैच खेला जाएगा। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक बार फीर करीब एक साल बाद आमने-सामने होंगे। इससे पूर्व गत वर्ष विश्वकप के सेमीफाइनल में दोनों की टक्कर हुई थी जिसमें भारत विजयी रहा था। कल के मैच को लेकर शहर में जगह-जगह एलईडी व बडे पर्दें लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं सट्टेबाजों द्वारा इस मैच पर करोडों का सट्टा लगने की संभावना भी जताई जा रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय में सटोरिये भारत को मजबूत बता रहे है वहीं पाकिस्तान टीम को भी कमजोर नहीं माना जा रहा है। सटोरियों द्वारा इस मैच पर जमकर सट्टा लगाया जाएगा। विगत दिनों सट्टेबाजों द्वारा भारत पाक के बीच विश्वकप सेमीफाइनल भी फिक्स होने की खबरें मीडिया में आई थी। सट्टेबाजों ने भारत का भाव ७९ पैसे तो पाकिस्तान का भाव ८२ पैसे बताया गया है।

एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी के आमने-सामने होने और छुट्टी का दिन होने के कारण मैच को लेकर शहर की सडके सुनी हो जाएगी। दोनों टीमों के मध्य मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कईयों ने तो अपने फार्म हाउस पर प्रोजेक्टर लगा इस मैच को देखने का कार्यक्रम बना लिया वहीं कई होटल व्यवसाईयों एवं इंस्टीयूटों द्वारा इस मैच का प्रसारण एलसीडी व बडे पर्दे पर करने का मानस बना लिया है।

Previous articleमात्स्यकी महाविद्यालय मे बनेगी अनुभवात्मक प्रशिक्षण इकाई
Next articleभाई ने किया बहन को अगवा