मल्टी में घुसकर छेड़ा था छात्रा को, पुलिस नहीं ढूंढ पाई तो लड़की ने दिखाई हिम्मत

udaipur 8770_34
इंदौर बिल्डिंग में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले एसजीएसआईटीएस के छात्रों को पुलिस आखिर नहीं ढूंढ पाई। गुरुवार को लड़की ने ही छात्रों को चौराहे पर खड़ा देख पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तारी के बाद छात्रों को हाथोहाथ जमानत मिल गई।
तुकोगंज टीआई मनोज रत्नाकर ने बताया इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र नानक पिता शुभंत कुमार निवासी जबलपुर, शुभम पिता सुनील कुमार निवासी गोविंदपुरी ग्वालियर, अमित पिता रामकुमार राजपूत निवासी लश्कर ग्वालियर और राघवेंद्र पिता आभारसिंह तोमर निवासी टोंकखुर्द, मुरैना को गिरफ्तार किया।
2 फरवरी की रात चारों आरोपियों ने प्रकाश टॉवर में घुसकर लिफ्ट में जा रही युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की थी। बाद में इन छात्रों ने होस्टल से 70 और साथियों को बुलाकर रहवासियों पर पथराव किया था।
फिर पुलिस का ढुलमुल रवैया- पुलिस ने पहले रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की। फिर ढूंढ भी नहीं पाई। गुरुवार को लड़की पिता के साथ जा रही थी तभी चारों लड़के थाने से कुछ दूर नाश्ता करते दिखे। उसने तत्काल थाने में सूचना दी। एसआई सीएल चौहान ने आरोपियों को पकड़ लिया।

Previous articleअपनों ने ही ‘महारानी’ से की बगावत, बोले : सजा भुगतने के लिए तैयार
Next articleमैडम हम तो भाई-बहन हैं… इसके बाद आई जोरदार तमाचे की आवाज…