मात्र 7 लाख रुपए में मिलेगी चमचमाती BMW

अगर आप भी चमचमाती बीएमडब्ल्यू कार की सैर करना चाहते हैं तो अब महज 7 लाख रुपए में आपकी यह तमन्ना पूरी हो सकती है। दरअसल जर्मनी की यह लग्जरी कार निर्माता कंपनी सेकेंड हैंड कारों के बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। और इस महीने की 25 तारीख को दिल्ली में बीएमडब्ल्यू के सेकेंड हैंड कारों पहला शोरूम खुलने जा रहा है।

खबर है कि कंपनी की तरफ से 4 साल पुरानी बीएमडब्ल्यू-3 सीरीज के मॉडल की कीमत 7-9 लाख रुपये के बीच तय की गई है। फिलहाल नई बीएमडब्ल्यू-3 सीरीज की कीमत 30 लाख रुपये है।

Previous articleBSNL का ‘धमाकेदार’ ऑफर!
Next articleऐसे भी चमकती हे किस्मत

1 COMMENT

Comments are closed.