मौताणे की मांग को लेकर लूटपाट

उदयपुर, मौताणे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घर में घुसकर लूटपाट की तथा तीर कमान से हमला कर एक व्यत्ति* को घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन माह पहले कोटडा कस्बे के सडा बडला गांव निवासी बिजरी (१०) पुत्री उपमा पारगी की हत्या के आरोपी जेल में बंद रामा पुत्र उदा से समझौता नहीं होने पर रविवार रात में उपमा, देविया,रसूला, प*ागणा, जीविया व परिजनों ने रविवार केा रामा के रिश्तेदार बाबु पुत्र मन्ना पारगी के घर में घुसकर मारपीट कर दो बोरी अनाज लूट ले गये। हमले में घायल लीमडी पत्नी बाबु लाल को उपचार के लिए कोटडा ले जा रहे थे कि इस दौरान आरोपी ने सडावडला में तीर कमान व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले को देख बाबु व परिजनों ने सडा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच चेनराम के घर मे घुसकर जान बचाई। हमले में घायल नानिाया (४०) पुत्र उदा मौके पर ही गिर पडा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक हमलावर प*रार हो गये। पुलिस ने घायल को कोटडा चिकित्सालय में भर्ती करा आरोपियों के खिलाप* प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleकटारिया की यात्रा को दिल्ली ने नहीं दी हरी झंडी
Next articleचैम्पियनशिप भाग लेने खिलाडी उदयपुर पहुंचे