यूआईटी अफसरों को कमरे में बंद किया

उदयपुर, एक खवाड़े से बंद रोड़ लाइट पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज एक घंटे तक नगर विकास प्रन्यास के अभियंता के कक्ष को ताला लगाकर बंद कर दिया।

सूत्रों के अनुसार ाश्हर के समीप स्थित बेदला गांव में नदी की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके तहत प्रन्यास ने सडक़ लाइटों को चालू करने की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू किये बगैर रोड लाइट बंद कर दी। करीब एक पखवाड़े से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आज भडक़ गया और पूर्व पार्षद फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज ग्रामीण नगर विकास प्रन्यास कार्यालय पहुंचे जहां अधिशाषी अभियंता के कक्ष पर जाकर ताला जड़ दिया। उस समय अभियंता हाड़ा व चार अन्य अधिकारी हाडा के कक्ष में बैठे हुये थे। कमरे का ताला लगता देख तीनों अधिकारी पिछले दरवाजे से बाहर निकल गये। इस पर कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकलता देख पिछले दरवाजे पर भी जाकर बाहर से नकूचा लगा दिया। तीन अधिकारियों के बाहर निकलने पर अभियंता अकेले कमरे में रह गये।

सूचना पाकर प्रन्यास सचिव आर.पी. शर्मा व अध्यक्ष रूपकुमार खुराना ने आक्रोशित लोगों को समझाया और दो दिन के भीतर लाइटें चालू करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने ताला खोला।पूर्व पार्षद का कहना है कि स्वयं ने कई बार फोन कर लाइट दूरस्त करने की बात कही यही नहीं बेदला गांव सरपंच गोपाल कंवर राठौड़ ने भी कई बार प्रन्यास अधिकारियों को अवगत कराया।

Previous articleपेड़ ने ली जान
Next articleदोनों ही मंदिरों के शिखरों पर हुई कलश स्थापना