रणबीर कपूर की पेशी कल

उदयपुर,। सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने के मामले में पि*ल्म अभिनेता रणबीर कपूर शुक्रवार को अदालत में पेश होगें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम सं.१ के पीठासीन अधिकारी सिद्घेश्वर पूरी द्वारा जारी सम्मन रणबीर तक पहुंचाया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि ३१ मई को गणगौर घाट पर ’’ये जवानी है दिवानी’’ पि*ल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर से सार्वजनिक तौर पर सिगरेंट पी थी जिस पर जगदीश चौक निवासी हरीश पुत्र मुरलीधर वैष्णव ने रणबीर कपुर के खिलाप* सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने का प्रकरण दर्ज कराया था।

२६ जून को रणबीर को उदयपुर कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन सम्मन उस तक नहीं पहुंचा और रणबीर नहीं आए। अब अधिकारियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार रणबीर को सम्मन तामिल करवा दिया गया है और २७ जुलाई का उन्हे कोर्ट में उपस्थित होना है। अटकले लगाई जा रही है कि रणबीर तो नहीं लेकिन उनकी तरप* से उनका वकील या अन्य कोई कोर्ट में जरूर पेश होगा।

Image Credit: UdaipurPost.com

Previous articleकलाल महा सभा का शपथ ग्रहण समारोह
Next articleपैंथर का आतंक

1 COMMENT

Comments are closed.