राजस्थान महिला गेलडा में शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर, ६ सितम्बर। राजस्थान महिला गेलडा उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवगठित छात्रा संसद कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो.ओ.पी.गिल ने छात्रा संसद कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई तथा ’जल संरक्षण’ हेतु छात्राओं का आव्हान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. प्रभा वाजपेयी ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर छात्राओं ने श्रीमती विजयलक्ष्मी व्याख्याता, संगीत के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

Previous articleबाइक सवार को मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट ले गए
Next articleगरीबी रेखा से नीचे के विद्यार्थियों को मिलेगा सेक्युरिटी सेवा का प्रशिक्षण