रेजिडेंट डॉक्टर ने फिर दिखाई अपनी नपुसंकता

उदयपुर , एक बार फिर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मरीज का इलाज करने बजाये अपनी नपुसंकता दिखाते हुए एक ५५ साल की उमर्दाराज़ महिला को थप्पड़ जड़ दिया और वह भी सिर्फ इसलिए की उसने डॉक्टर से अपना एक्सरे देखने केलिए दो बार आग्रह कर दिया ।

 

जाहिदा बेगम पथरी का दर्द होने पर एम्.बी. हॉस्पिटल के आउट डोर में कमरा न. तिन में डॉक्टर सुधीर बालू को दिखाने पहुची और एक्सरे की रिपोर्ट देखने के लिए जाहिदा बानु ने डॉक्टर से दो बार आग्रह कर दिया बस इसी बात से चीड़ गया और उम्र का लिहाज भी नहीं करते हुए थप्पड़ जड़ दिया ।

मोके पर महिला के परिजन आगये माहोल बिगड़ता देख डॉक्टर वहां से फरार हो गया ,

परिजन प्रिंसिपल डॉ. कोशिक के पास पहुचे उन्होंने पहले की तरह आश्वासन दिया की कार्यवाही करेगें । महिला ने यहाँ तक कह दिया की अगर डॉक्टर सामने आकर माफ़ी मांग लेगा तो हम पुलिस केस नहीं करेगे लेकिन इसके लिए भी डॉक्टर तैयार नहीं हुआ । परिजनों ने ठाणे में रिपोर्ट दर्ज की है । सभी सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निन्दा करते हुए दोषी डॉक्टर के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।

Previous articleडा.झाला सम्मानित
Next articleएचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर को सीआईओ लीडर अवार्ड