लिफ्ट लेकर पिस्तौल की नौंक पर कार लूट ले गए

उदयपुर, शहर के समीप बलिचा बाईपास पर लिफ्ट लेकर कार में बैठे ५ बदमाश पिस्टल दिखा कर चालक के हाथ पैर बांध झाड़ियों में छोडकर कार व मोबाइल लूट ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोवर्धन विलास थानान्तर्गत बलिचा बाइपास रोड पर सोमवार रात में लिफ्ट मांग कर कार में बेठे ५ बदमाश शामलाजी मोडाासा रोड पर पर चालक जेताणा थाना झल्लारा निवासी डंगरनाथ पुत्र खानू नाथ की कनपटी पर पिस्टल लगा कर उसे कार से निचे उतार कपडे उतार बधंक बनाकर उसे झाड़ियों में छोड कार व मोबाइल लूट ले गये। घटना का पता चलने पर कार मालिक आवरी माता कच्ची बस्ती निवासी दीपक बोलिया ने गोवर्धन विलास थाना पुलिस में बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुछताछ में पता चला कि सूरत में कार्यरत दीपक के भाई द्वारा गाडी मंगवाने पर चालक डंगर सोमवार रात कार लेकर रवाना हुआ। बलिचा पर बदमाशों ने शामलाजी के लिए लिप*ट मांगने पर उन्हे कार में बिठाकर रवाना हुआ। शामलाजी मोडासा रोड आते ही एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्टल लगा कर उसके कब्जे से कार लेकर जंगल की तरप* निकले। जहां अंधेरे में कपडे उतार कर चालक को उसकी पेंट से बांध कर झाडियों में डालकर कार व मोबाइल लेकर प*रार हो गये। येन केन प्रकरेण वहां से रोड पर आये चालक ने लोगों की मदद से सेठ से बात कर आप बीति बताई। जिंस पेंट पहने बदमाश बातचीत में गुजराती भाषा बोल रहे थे तथा युवा थे। इस मामले में थानेदार हनुमंत ङ्क्षसह के नेतृत्व में दल घटनास्थल तस्दीक के लिए रवाना हुआ है।

Previous articleछात्र संघ चुनाव- एक से बढकर एक
Next articleसुखाडिया विश्वविद्यलय छात्रसंघ का चुनावी कार्यक्रम