वरिष्ठ नागरिकों ने रंगसागर से निकाली जलकुंभी

उदयपुर, झील हितैषी नागरिक मंच द्वारा आज रंग सांगर में से जलकुंभी निकाली गई। जिला प्रशासन से झील में गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्ती और जुर्माना लगाने की मांग की है।

झील हितैषी नागरिक मंच के बद्रीलाल, कमलेश पुरोहित, मनीष पालीवाल, हाजी नुर मोहम्मद, सोहनलाल, सरदार मोहम्मद आदि ने पिछोला झील के रंग सांगर में से करीब आधा डम्पर जलकुंभी निकाली। साथ ही बोतले, प्लास्टिक आदि अपशिष्ट भी निकाले। मंच के सदस्यों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि नगर परिषद द्वारा बोर्ड तो लगा है कि झील में गंदगी करने वाले को २००० रूपये जुर्माना लगाया जायेगा लेकिन इसकी सख्ती से पालना नहीं कराई। इसके लिये प्रशासन को चाहिये कि नहाने, कपडे धोने, झीलों के गिर रहे गंदे नाली से झीलों में जो गंदगी हो रही है उसको रोका जाय और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जाए।

Previous articleअनिसा देव मिस व जितेश बने मिस्टर एन.आई.सी.सी.
Next articleएड्स के सबसे अधिक रोगी उदयपुर में