विदेशी भेजने के नाम पर की धोखाधडी

उदयपुर, खेरवाडा थाना पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ बेरोजगार को फर्जी वीजा देकर विदेश भेजकर नकदी हडपने का प्रकरण दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खेरवाडा थानान्तर्गत मीठी मउडी निवासी रसूल पुत्र रामाजी मीणा ने पडौसी रामा, कल्पेश, गोविंद, रमेश पुत्र धुला पटेल के खिलाफ परिवाद जरिये धोखाधडी करने का प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाया कि पचिति होने से आरोपियों द्वारा कुवैत भेजकर वहां रोजगार दिलाने का आश्वासन देने पर १ लाख ३० हजार रूपये को उन्हें भुगतान किया। सितम्बर २००७ में आरोपियों ने कुवैत भेजा। वहां पहुंचते ही पुलिस ने दस्तावेज का अवलोकन कर जेल में बंद कर दिया। दो वर्ष बाद रिहा होने पर गांव लौट कर आरोपियों के खिलाप* ३० जुलाई १२ को पंायत में शिकायत की जहां आरोपियों ने ५ हजार रूपये पंचों को रिश्वत देकर मामला रफा दफा करवा दिया।

Previous articleडॉ.धींग को जिनवाणी लेखक सम्मान
Next articleचार धाम यात्रा का झांसा देकर नकदी हडपी