शराबी ने किया स्वयं का घर फूंकने का प्रयास

 

उदयपुर, शराबी ने पारिवारिक कारणों के चलते मकान में आग लगा दी जिससे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सवेरे किशनपोल हरिजन बस्ती निवासी कुंदन हरिजन से आपसी कहासुनी होने पर पत्नी पीहर चली गई। इस पर गुस्साएं कुंदन ने कमरे में आग जला कर तालालगा कर फरार हो गया। धुआं उठने पर पडौसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं दमकल वाहन ने ताला तोड आग को बुझाया जब तक कमरे में रखे बिस्तर, टीवी व घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था।कुंदन शराब पीने का आदी होने के साथ पूर्व में आदतन अपराधी था। शराब के नशे में आये दिन परिवार में कलह किया करता था। कुंदन इससे पूर्व भी मकानमें आगजनी कर चुका है।

Previous articleआबकारी विभाग की शह पर बिक रही है अवैध शराब
Next article२३ हजार रिश्वत लेते सीडीपीओं गिरफ्तार