सब जूनियर पावर लिफ्टिंग में शहजाद स्ट्रोंग मेन

उदयपुर, राजस्थान राज्य सब जूनियर और जिला सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज लव कुश स्टेडियम में संम्पन्न हुई जिसमे स्ट्रोंग मेन ऑफ़ राजस्थान का खिताब बांसवाडा की शेहजाद खान को दिया गया ।

राज्य सब जियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्ट्रोंग मेन ऑफ़ राजस्थान का खिताब बांसवाडा के शेहजाद खान को व् उदयपुर जिला सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्ट्रोंग मेन ऑफ़ उदयपुर का खिताब अन्तराष्ट्रीय खिलाडी समीर खान को घोषित किया गया ।जूनियर पावर लिफ्टिंग में में ५३ किलो भर वर्ग में तोसिफ खान २७२.५ किग्रा , ५९ किलो भार वर्ग में बांसवाडा के अजहरुद्दीन शेख २९५ किग्रा , ८३ किलो भर वर्ग में उदयपुर के मोहम्मद इश्तियाक ४१० किग्रा ,६६ किलो भर वर्ग में बांसवाडा के शहजाद खान ३९५ किग्रा .७४ किलो भर वर्ग में अलवर के सोनू यादव ३२५ किग्रा , १२० किलो भार वर्ग में , उदयपुर के चेन सिंग २६० किग्रा वजन उठा कर प्रथम रहे तथा उदयपुर सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ५९ किलो पुरुष वर्ग में विकास सेन ३१७.५ किग्रा , ६६ किलो में समीर खान ५६७.५ किग्रा , ७४ किलो भर वर्ग में भूपेन्द्र व्यास ५४२.५ किग्रा ८३ किलो भर वर्ग में नविन शर्मा ने ५१७.५ किग्रा , ९३ किलो भार वर्ग में चंद्रेश सोनी ने ४६० किग्रा , १०५ किलो भार वर्ग में अर्जुन पालीवाल ने ५०० किग्रा , १२० किलो में प्रेम डांगी ने ४४० किग्रा वजन था कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महिला वर्ग में ४७ भर में रक्षा व्यास ७२ किग्रा , व् ८४ किलो भार वर्ग में राजकुमारी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Previous articleकुल प्रमुख को हटाने पर अडा कुल कर्मचारी संघ
Next articleअब लीजिए घूमने का मजा 3D मैप के साथ