सात दिवसीय ब्रेन स्ट्रोक जांच शिविर २२ से

उदयपुर। आगमी २९ अक्टूबर को वल्र्ड स्ट्रोक डे के पूर्व में जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में सात दिवसीय ब्रेन स्ट्रोक जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। २२ अक्टूबर से शुरू होने वाले इस शिविर में ब्रेन एंज्योग्राफि की सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगी।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के सीओओ आनंद झा ने बताया कि इस शिविर के तहत पूरे सप्ताह स्ट्रोक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिसके तहत रियायती दरों पर परामर्श कार्यक्रम तथा वात्र्ता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस कार्यक्रम के तहत शिविर के २२ से २९ अक्टूबर तक ब्रेन एंज्योग्राफि (डीएसए) पर १० से २० प्रतिशत तक की छुट रहेगी।

Previous articleएचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर को आईटी का श्रेष्ठ ‘एज‘ अवार्ड
Next articleवर्दी के रोब में की युवक की हत्या